छपरा, मार्च 24 -- गड़खा, एक संवाददाता लोक आस्था के महापर्व चैती छठपूजा के तीसरे दिन मंगलवार को डूबते सूर्य को अर्ध्य देने के लिए गड़खा बाजार स्थित सूर्य मंदिर घाट और नरांव सूर्य मंदिर स्थित विशाल तालाब के पास व्रतियों की भारी भीड़ जुटी। इसके अलावे जासोसती, मैकी, वाजितपुर, साधपुर, अलियासपुर, सहोसराय, मोतिराजपुर, अख्तियारपुर, केवानी, मुकीमपुर, ठीकहा, मरीचा, मीठेपुर, महम्मदपुर, चिन्तामनगंज, मुरा, बसंत, बंगारी, रामपुर, मिर्जापुर, रामगढा, इटवां, श्रीरामपुर, जिल्काबाद, परसा, कुदरबाधा, सलहां समेत सभी गांवों में भी नदी घाटों और तालाबों में भी व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। पूरे प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था के इस महापर्व को लेकर माहौल भक्तिमय बना हुआ है। जिन घरों में छठ पर्व हो रहा है, उन घरों का माहौल और भी भक्तिमय बना हुआ है। गांव से लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.