बागपत, मई 21 -- बिनौली। ग्वालीखेड़ा स्थित चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में एक सम्मान समारोह हुआ, जिसमें यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रबंधक बृजपाल सिंह शास्त्री ने बताया कि हाईस्कूल में साजिया ने सर्वाधिक 88.1 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कशिश शर्मा ने 88 प्रतिशत, प्रियांशी ने 84 प्रतिशत, मानसी ने 83.30 प्रतिशत और दीपक ने 80 प्रतिशत अंक हासिल किए। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में रुद्र ने 85.8 प्रतिशत अंक हिमानी ने 85 प्रतिशत, निकिता सैनी 83 प्रतिशत और गुनगुन ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन सभी मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान सचिव डॉ. रवि पंवार, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, प्रधानाच...