ग्वालियर हाइवे पर भगवान परशुराम के जयकारे गूंजे
आगरा, मई 10 -- ग्वालियर हाइवे पर रविवार को भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने बैंड बाजों की धुन पर जमकर नृत्य किया। जगह- जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। गांव रोहता बाग स्थित पीएस गार्डन से शाम करीब 05. 30 बजे स्वामी परमानंद और कथा प्रवक्ता विनीतानंद आचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर शोभयात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में शामिल भगवान परशुराम, श्रीगणेश, पंचमुखी हनुमान, अयोध्या के राम मंदिर, आदि गुरु शंकराचार्य,भारत माता ने धार्मिक संदेश दिया। शोभायात्रा रोहता नहर चौराहा, नगला माकरौल होते हुए लवानियां मार्केट पर पहुंची। प्रमोद लवानियां और नीरज लवानियां ने भगवान परशुराम की झांकी की आरती उतारी। ग्रामीणों ने घंटा बजाया और शंखनाद किया। भारत माता और भगवान परशुराम के जयकारे लगाए।इस दौरान लंगड़े की चौकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.