ग्वालियर, अक्टूबर 18 -- ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर रात के अंधेरे में भारी ट्रक मंदिर के प्रवेश द्वार तक पहुंचा कैसे? हादसे की वजह क्या थी और इसके लिए जिम्मेदार कौन है, इसे लेकर अब जांच तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान सिंधिया हादसे को लेकर बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि मंदिर के समीप हुई यह दुर्घटना बेहद दर्दनाक है और उनका हृदय टूट गया है, क्योंकि यह हादसा उनके अपने शहर के परिवारों के साथ हुआ है। यह भी पढ़ें- MP में बेकाबू ट्...