ग्वालियर में स्विमिंग पूल में डूब गया 7 साल का मासूम, पास में ही मौजूद परिजनों को पता ही नहीं चला
ग्वालियर, मई 14 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बहुत ही दुखद घटना सामने आई है। एक होटल के स्वीमिंग पुल में डूबने से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। आश्चर्य की बात है कि वहीं पास में ही उसके परिजन और अन्य लोग भी मौजूद थे, लेकिन उन्हें पता नहीं चला। परिजनों ने होटल मैनेजर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।5 फीट गहराई वाले हिस्से में कूद गया ग्वालियर में एक होटल के स्विमिंग पूल में 7 साल के वेद की डूबने से मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। रात के इस फुटेज में दिख रहा है कि वेद अपने परिवार के साथ पूल पार्टी का आनंद ले रहा था। वह नहाने के बाद पूल से बाहर निकला। फिर कुछ ही मिनट बाद दोबारा कूदा। इस बार वेद पूल की 2 फीट गहराई वाली जगह की बजाय गलती से 5 फीट गहराई वाले हिस्से में कूद गया। वह काफी देर तक पानी से बाहर आने की जद्दोजहद करता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.