ग्वालियर, मार्च 26 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रोडरेज का मामला सामने आया है। मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे कार सवार मां-बेटे को बदमाशों से साइड मांगना भारी पड़ गया। बेटे द्वारा हॉर्न और हूटर बजाने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली कार में बैठी 60 साल की बुजुर्ग महिला के गर्दन में जा लगी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बेहट थाना क्षेत्र के रनगवां गांव के पास की है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।अलीगढ़ वापस लौट रहे थे दअरसल, पीड़ित भीम गौतम शर्मा निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां विमला देवी शर्मा के साथ ग्वालियर के गिजौर्रा दूधखोह गांव में चल रही भागवत में शामिल होने आए थे। वापसी से पहले उन्होंने रतनगढ़ माता मंदिर और दंदरौआ धाम मंदिर में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.