शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- मीरानपुर कटरा के दो स्थानीय युवकों के शव मध्य प्रदेश के ग्वालियर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रारंभिक तौर पर किसी ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मध्य प्रदेश जीआरपी से सूचना मिलने के बाद परिजन ग्वालियर के लिए रवाना हो गए हैं। मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। मोहल्ला नादिरशाह निवासी मकसूद का 20 वर्षीय पुत्र अयान और मोहल्ला कायस्थान निवासी कौसर का 20 वर्षीय पुत्र अरवाज तीन दिन पहले दोस्तों के साथ दिल्ली घूमने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद उनका कोई संपर्क नहीं हो सका। बुधवार सुबह मध्य प्रदेश जीआरपी ने परिजनों को फोन कर बताया कि ग्वालियर से करीब 40 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर दोनों युवकों के शव बरामद हुए हैं। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.