ग्वालियर, नवम्बर 21 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में ग्वालियर-झांसी हाइवे पर स्थित जोरासी घाटी में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 19 साल का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी मृतक और घायल पश्चिम बंगाल के रहने वाल थे और बिजली टावर बनाने का काम करते थे। यह हादसा बिलौआ थाना क्षेत्र की जोरासी घाटी पर हुआ। ट्रैक्टर ट्रॉली में कुल पांच लोग सवार थे। मृतकों की पहचान अलकश शेख, मुस्तगिन आलम और दुरेश सरकार के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। मासूम शेख गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिलौआ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को तत्काल ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया और तीनों शवों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.