नई दिल्ली, जुलाई 30 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देश का पहला टेलीकॉम विनिर्माण जोन (टीएमजेड) स्थापित किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को भारत सरकार के दूरसंचार विभाग और मध्य प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत-2047 के विजन को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि हमें टेलीकॉम सेवा प्रदाता से उत्पादक बनने की तरफ बढ़ना होगा। यह टेकीकॉम विनिर्माण जोन उसी उद्देश्य की पूर्ति के लि...