ग्वालियर, अप्रैल 10 -- मध्य प्रदेश के मुरैना में दो दिन पहले रेत माफियाओं ने वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर को ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था, ये मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब ग्वालियर में आरटीओ ड्यूटी के दौरान विभाग की उड़नदस्ता टीम में शामिल एक होमगार्ड जवान को एक ट्रक ने रौंद डाला। जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान होमगार्ड देवेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है।आरटीओ ड्यूटी में तैनात था होमगार्ड देवेंद्र यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई, जब होमगार्ड जवान ग्वालियर से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर आरटीओ चेकिंग में तैनात था, इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक आयशर ट्रक ने उसे हाईवे पर कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरटीओ चेकिंग के लिए गई टीम में होमगार्ड देवेंद्र मिश्रा भी शामिल था। टीम पनिहार थाना इलाके मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.