ग्वालियर, नवम्बर 13 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां जमीन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के पदमपुर खेरिया गांव में दो पक्षों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। पहले बेटे अमित लोधी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि गंभीर रूप से घायल पिता कमलेश लोधी की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दोहरी हत्या की वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।चाचा से चल रहा था विवाद जानकारी के मुताबिक, पदमपुर खेरिया गांव में कमलेश लोधी के परिवार का उनके चाचा राजकुमार लोधी के परिवार से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार तनाव की स्थिति बन चुकी थी। करीब चार महीने पहले भी दो...