ग्वालियर, फरवरी 27 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 12वीं के एक छात्र ने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। छात्र अपने माता-पिता से पढ़ाई का बोलकर छत पर गया था, और यह कदम उठा लिया। मृतक बच्चे के 12th क्लास की परीक्षा चल रही थी और वह पिछले साल भी इसी कक्षा में फेल हो गया था। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकर पुरम स्थित सांई नगर फेस 2 की है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए छात्र के इस आत्मघाती कदम उठाने के सही कारणों का पता लगाने को लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस को आशंका है कि परीक्षा में पेपर बिगड़ने की वजह से उसने यह कदम उठाया होगा।पढ़ाई का बोलकर छत पर गया था मृतक छात्र की पहचान सांई नगर फेस 2 में रहने वाले राजीव गुप्ता के 18 वर्षीय बेटे उत्कर्ष उर्फ कृष्णा गुप्ता के रूप में हुई है। वह 12वीं में पढ़ रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.