ग्वालियर में ऑनर किलिंग: बेटी का बॉयकट लुक और नौकरी करना पिता-चाचा को नहीं आया रास, कर दी निर्मम हत्या
ग्वालियर, अगस्त 31 -- डबरा के पिछोर थाना क्षेत्र में कथित ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पिता और चाचा पर अपनी ही 21 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या करने का आरोप है। आरोप है कि युवती के बॉयकट हेयर रखने और घर से बाहर नौकरी करने से नाराज पिता ने अपने भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चाचा की तलाश जारी है। घटना पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम पथरियापुरा की है। मृतका की पहचान अनु उर्फ नंदनी यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर घर में विवाद के बाद आरोपी पिता भगवान सिंह यादव और उसके भाई संतोष यादव ने पहले परिवार की 17 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट की और कथित तौर पर उसका गला दबाने का प्रयास किया। मां के हस्तक्षेप के बाद बच्ची को बचाया जा सका। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.