ग्वालियर में आवारा सांड का आतंक, बच्चों संग जा रही महिला पर हमला कर सींगों और पैरों से कुचला; घटना का VIDEO
ग्वालियर, नवम्बर 10 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में आवारा मवेशियों का आतंक राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ऐसी ही एक घटना शहर के पीएम आवास मानपुर फेस-1 में सामने आई, जब बच्चों के साथ पैदल जा रही एक महिला पर आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान सांड करीब 50 सेकंड तक महिला को कुचलता रहा। इस बीच महिला को बचाने के लिए आसपास मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत भी की और कई कोशिशों के बाद सांड को भगाकर लोगों ने महिला की जान बचाई। इस हमले में महिला घायल हो गई। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने बच्चों के साथ पैदल जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक सांड ने उस पर हमला कर दिया। सांड ने महिला को टक्कर मारकर जमीन पर गिरा दिया और लगातार हमला करता रहा। महिला को सांड के चंगु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.