ग्वालियर-भिंड-इटावा NH-719 बनने जा रहा फोरलेन, टेंडर जारी; क्या-क्या फायदें?
ग्वालियर, मई 31 -- ग्वालियर-भिंड-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-719 के उन्नयन और निर्माण को लेकर वर्षों से चला आ रहा इंतजार अब खत्म होता दिखाई दे रहा है। यानी लंबे समय से ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का केंद्र रहे ग्वालियर-भिण्ड-इटावा मार्ग का कायाकल्प होने जा रहा है। भिंड जिले से गुजरने वाले ग्वालियर-भिंड-इटावा नेशनल हाईवे-719 के फोरलेन विस्तार का काम लंबे समय से लंबित है। करीब एक दशक से अधर में लटकी इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। लंबे समय से बदहाल सड़क, गड्ढों और बढ़ती दुर्घटनाओं के कारण चर्चा में रहे इस राजमार्ग को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लगातार फॉलोअप के बाद नई गति मिली है। इस प्रोजेक्ट की कुल लंबाई लगभग 117 किलोमीटर रहने की बात कही जा रही है। फोर लेन होने से वाहनों की गति बढ़ेगी, जिससे ग्वालियर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.