ग्वालियर-बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस से हजारों रुपए के अंग्रेजी शराब बरामद, जीआरपी को सौंपा गया
छपरा, जून 8 -- छपरा, हमारे संवाददाता। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी और सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ पोस्ट व अपराध सूचना शाखा सीआईबी की संयुक्त टीम ने गाड़ी संख्या 04137 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस में बड़ी कार्रवाई करते हुए लावारिस विदेशी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 44 लीटर और अनुमानित कीमत 38,280 रुपये बताई गई है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के छपरा जंक्शन पहुंचने के बाद आरपीएफ और सीआईबी की टीम आपराधिक गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। इस दौरान कोच संख्या बी-1 के शौचालय के पास तीन लावारिस पिट्ठू बैग दिखाई दिए। संदेह होने पर बैगों की तलाशी ली गई, जिसमें विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई। यह भी पढ़ें- स्टेशन परिसर में शराब के साथ दो गिरफ्तार पहले ग्रे रंग के बैग से मैजिक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.