ग्वालियर-झाँसी सेक्शन में 'मानक कवच' की हुईं कमीशनिंग
झांसी, सितम्बर 21 -- झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में रेल यात्रियों की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण काम हुआ है। ग्वालियर-झाँसी सेक्शन में 97.1 किलोमीटर की दूरी पर 'मानक कवच' प्रणाली की सफल कमीशनिंग सोमवार को की गई। मानक कवच से सामने-पीछे से होने वाली टक्कर से बचाव होगा। इसके अलावा रोल-अवे, स्टैंडस्टिल से भी सुरक्षा रहेगी। महत्वपूर्ण उपलब्धि मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार, उत्तर मध्य रेलवे के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में परियोजना इकाई, झाँसी के द्वारा हासिल की गई। इस परियोजना के अंतर्गत झांसी से ग्वालियर तक कुल 97.1 किमी रेलखंड में 1596 आरएफआईडी टैग लगाए गए हैं। ये टैग ट्रेन की स्थिति एवं पहचान से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में कवच प्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। 'मानक कवच'...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.