ग्वालियर, सितम्बर 7 -- ग्वालियर में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लगातार दूसरे दिन पुलिस की कार्रवाई से शहर में संचालित संदिग्ध स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया है। कंपू क्षेत्र स्थित STL स्पा सेंटर एंड फैमिली सैलून पर कार्रवाई के बाद रविवार रात पुलिस ने गोविंदपुरी स्थित एलिमेक्स स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई कर कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से 7 पुरुष ग्राहकों, 5 युवतियों और स्पा सेंटर की एक महिला मैनेजर को पकड़ा है। स्पा सेंटर के अलग-अलग कमरों की तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (PITA) के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।रात में अचानक रेड डीएसपी शिखा सोनी के अनुस...