ग्वालियर, अप्रैल 16 -- ग्वालियर महापौर व कांग्रेस नेत्री डॉ. शोभा सतीश सिकरवार पर उज्जैन के मक्सी में हमला हुआ है। महापौर अपनी बेटी के साथ पूजा करने के लिए उज्जैन जा रही थीं। रात 12 बजे के लगभग वह मक्सी के पास पहुंची थी कि तभी बाइक सवार कुछ बदमाश आए और उनकी कार पर लोहे की रॉड मारी। अचानक हुए हमने से दहशत फैल गई। तत्काल महापौर का गनमैन अलर्ट पॉजिशन में आया और कार से उतरा, लेकिन गनमैन को देखते ही बाइक सवार भाग गए। घटना में किसी कोई चोट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार, घटना रात 12 की मक्सी रोड उज्जैन की बताई जा रही है। उज्जैन एसपी को घटना की जानकारी दी गई है। हमलावर कौन थे और उनका मकसद क्या था फिलहाल जांच की जा रही है। महापौर के पति व कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने पूरी घटना की पुष्टि की है। यह भी पढ़ें- MP में जंगल वाले मंदिर गई लड़की सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.