ग्वालियर की प्रेमिका से शादी कराने को टावर पर चढ़ा युवक
मथुरा, मई 20 -- ग्वालियर की प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर थाना गोविंद नगर क्षेत्र में आकाशवाणी के समीप वायरलैस टॉवर पर बुधवार सुबह एक युवक चढ़ गया। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड कर्मियों को बुलाकर उतारने की मशक्कत की। करीब साढ़े चार चार घंटे की मान मनव्वल और मशक्कत के बाद युवक उतर कर आया। पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। चक्रतीर्थ घाट निवासी प्रदीप (19) पुत्र हरी प्रकाश बुधवार सुबह करीब 11:15 बजे आकाशवाणी, बिरला मंदिर क्षेत्र स्थित करीब 160 फीट ऊंचे वायरलैस टावर पर चढ़ गया। इसे देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। टावर पर चढ़ कर युवक ने इंस्टाग्राम से लाइव होकर परिजनों से कहा कि वह अपनी ग्वालियर निवासी प्रेमिका से शादी करना चाहता है। या तो शादी करा दो, अन्यथा वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.