ग्वालियर, मई 14 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा को अगवा कर बेंगलुरु ले जाया गया, जहां 31 दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा और उसके साथ गैंगरेप किया गया। इस घिनौनी वारदात में छात्रा की मकान मालिक, उसका बेटा और भांजा भी शामिल हैं। पुलिस ने बीती रात को 2 और बुधवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अभी फरार है। हद तो तब हो गई जब पुलिस ने 1 मार्च 2026 को नाबालिग छात्रा को मुक्त करा लिया था, लेकिन आरोपियों की दहशत इतनी थी कि वह कुछ नहीं बता सकी। अब जाकर नाबालिग ने चुप्पी तोड़ी है। जिसके बाद पुलिस ने रेप, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एक आरोपी अभी फरार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...