ग्वालागोट में सात दिन तो सल्ट में 24 घंटे से बिजली गुल
अल्मोड़ा, जून 11 -- सोमेश्वर/सल्ट, संवाददाता। जिले में बिजली आपूर्ति की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमेश्वर के ग्वालागोट न्याय पंचायत के डेढ़ दर्जन से अधिक गांव बीते सात दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। इधर, सल्ट के भी दर्जनों गांवों में बीते 24 घंटे से लाइट नहीं है। लोगों ने ऊर्जा निगम से आपूर्ति सूचारू करने की मांग की है। सोमेश्वर के ग्वालाकोट न्याय पंचायत के तिलोरा, दाड़ीमखोला, सकार, भगतोला सहित लगभग डेढ़ दर्जन गांव बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। इनमें कई गांव जंगल क्षेत्र से जुड़े होने के कारण रात में जंगली जानवरों से भयभीत हैं। जबकि स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.