कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर, संवाददाता। गैस की मारामारी के बीच सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले इकबाल के खिलाफ ग्वालटोली में रिपोर्ट दर्ज की गई। जिला पूर्ति टीम की छापेमारी के दौरान घर से खाली व भरे कुल 46 सिलेंडर मिले। शातिर मोटी कमाई के चक्कर में घरेलू से कमर्शियल सिलेंडर भरकर बेचने का काम कर रहा था।कर्नलगंज खाद्य क्षेत्र में तैनात पूर्ति निरीक्षक अपराजिता सिंह द्वारा दर्ज कराई रिपाेर्ट में सिलेंडर की कालाबाजारी की जानकारी पर ग्वालटोली निवासी इकबाल के घर में टीम ने छापेमारी की। कमर्शियल खाली सिलेंडर 8 व भरे 9, घरेलू सिलेंडर खाली 8 व भरे 21 मिले। इसके अलावा 6 रिफलर व धर्मकांटा भी मिला। प्रारंभिक जांच में आरोपित इकबाल घरेलू से कमर्शियल सिलेंडर भरकर महंगे दामों में बेचने का काम कर रहा था। ग्वालटोली थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट द...