कानपुर, जून 9 -- कानपुर। ग्वालटोली के रामकृष्णा अपार्टमेंट निवासी शरद गुप्ता के फ्लैट से नकदी व जेवरात समेत लाखों की चोरी हो गई। उन्होंने नौकरानी पर चोरी की आशंका जताकर ग्वालटोली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। शरद के अनुसार उनके घर पर काम करने वाली महिला ने 30 मई के बाद से अचानक आना बंद कर दिया। कई बार कॉल करने के बाद भी उसने कोई जवाब नहीं दिया। तीन जून को पत्नी ने अलमारी देखी तो एक लाख रुपये व जेवर समेत लाखों का माल गायब था। इसके बाद उन्होंने नौकरानी पर चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की। ग्वालटोली थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...