पिथौरागढ़, मार्च 24 -- ग्लोरियल इंटर कॉलेज डीडीहाट के दो विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए चयन हुआ है। इससे विद्यालय में खुशी व्याप्त है। मंगलवार को प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह सामंत ने बताया कि पांचवीं कक्षा की छात्रा श्रृष्टि मेहता पुत्री कविराज सिंह मेहता ने जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा में 96.25फीसदी अंक हासिल कर पहली रैंक हासिल की है। कक्षा सात के छात्र नितिन सिंह पुत्र मोहन सिंह ने एनटीए की ओर से आयोजित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रेवश परीक्षा में 300 में से 253 अंक प्राप्त कर मेरिट में अपना स्थान पक्का किया है। विद्यालय की प्रबंधिका रेखा कापड़ी ने कहा कि स्कूल के छात्र-छात्राएं लगातार देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल कर विद्यालय और जनपद क नाम रोशन कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.