देहरादून, नवम्बर 28 -- सीआईएमएस कालेज कुआंवाला में चल रही राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में शुक्रवार को परिणाम घोषित कर दिए गए। ग्लोरियल इंटर कॉलेज डीडीहाट (पिथौरागढ़) विजेता रहा। जबकि पीएम श्री राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतूधार (पौड़ी) दूसरे और पब्लिक स्कूल गरुड़ (बागेश्वर) तीसरे नंबर पर रहा। प्रतियोगिता का शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती, संस्थान अध्यक्ष ललित जोशी और राज्य समन्वयक देवानंद देवली ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। संचालन डॉ. सुशील राणा ने किया, जबकि क्विज़ प्रतियोगिता का संचालन जनपद समन्वयक टिहरी जितेंद्र बिष्ट द्वारा किया गया। ट्रॉफी और पुरस्कार राज्य समन्वयक देवानंद देवली द्वारा उनके पिता स्व. उर्विदत्त देवली की स्मृति में प्रायोजित किए गए।निर्णायक मंडल में जीजीआईसी राजपुर रोड की प्रधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.