ग्लोबल सोसायटी फॉर इनिशिएटिव्स एंड कैंपेन्स एजुकेशन के पदाधिकारियों को जारी किया नोटिस
रुद्रपुर, जून 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल के संचालन बंद किए जाने की खबर सामने आने के बाद शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने विद्यालय संचालित करने वाली संस्था ग्लोबल सोसायटी फॉर इनिशिएटिव्स एंड कैंपेन्स एजुकेशन के सभी पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। विद्यालय में वर्तमान में करीब 365 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। स्कूल बंद होने की आशंका से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में चिंता का माहौल है। शिक्षा विभाग का कहना है कि यदि विद्यालय का संचालन बंद होता है तो बच्चों की पढ़ाई बाधित होगी और अभिभावकों को आर्थिक व अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- सत्र के बीच क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल बंद होने से बवाल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.