ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल में निशुल्क जांच शिविर, 329 मरीजों ने उठाया लाभ
शामली, मई 23 -- शामली। शहर के कैराना रोड स्थित ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल में शुक्रवार को बदलते मौसम और बढ़ती बीमारियों को देखते हुए निशुल्क कैल्शियम, ब्लड एवं एक्सरे जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे, जहां करीब 329 मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार दिया गया। शुक्रवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी एवं हॉस्पिटल के डायरेक्टर कुशांक चौहान ने फीता काटकर किया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में शामिल डॉ. अक्षय कुमार एवं डॉ. रीतु मलिक ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी। कुशांक चौहान ने बताया कि सामान्यतः 1500 रुपये में होने वाली हड्डियों में कैल्शियम की जांच शिविर में निशुल्क की गई। यह भी पढ़ें- ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल में निशुल्क जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.