ग्लोबल वार्मिंग से निपटने की तत्काल आवश्यकता : डॉ. अनिल जोशी
देहरादून, सितम्बर 12 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एप्लाइड एंड लाइफ साइंसेज द्वारा उत्तराखंड में जलवायु परिवर्तन और बुनियादी ढांचे के विकास के साथ पारिस्थितिक अखंडता का संतुलन विषय पर हुए दो दिनी राष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और पर्यावरणविदों ने जलवायु-अनुकूल रणनीतियों और सतत विकास पर विचार-विमर्श किया।भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सहयोग और हेस्को की साझेदारी में हुए इस सेमिनार का शुभारंभ कुलाधिपति जितेंद्र जोशी और उपाध्यक्ष अंकिता जोशी की उपस्थिति में कुलपति प्रो. डॉ. धर्म बुद्धि ने किया। मुख्य अतिथि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार ने 'मिशन मौसम', हाइपर-लोकल पूर्वानुमान और जलवायु चुनौतियों से निपटने के लिए अंतर-विषयक दृष्टिकोण पर जोर दिया। पद्मभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.