नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, दिल्ली (आईएफएफडी- 2026) को राजधानी को वैश्विक फिल्म हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया है। मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि दिल्ली की क्रिएटिव और ऑरेंज इकोनॉमी को नई ताकत देने वाला मंच था। उन्होंने कहा कि दिल्ली को नए भारत की आर्ट कैपिटल के रूप में विकसित किया जा रहा है। आईएफएफडी जैसे आयोजन इस दिशा में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं और आने वाले वर्षों में इसका दायरा और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली पर्यटन विभाग और प्रसार भारती के बीच हुए एमओयू से फिल्म पर्यटन और मनोरंजन उद्योग को नई गति मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...