बिहारशरीफ, मार्च 18 -- ग्लोबल परिवेश में पैक्सों को अपने काम का दायरा बढ़ाने की जरूरत : डीएम सहकारिता में 50 से अधिक योजनाएं पर होती है सिर्फ धान की खरीद कार्यशाला में पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक व व्यापार मंडल अध्यक्षों को प्रशिक्षण फोटो 18 शेखपुरा 01 - प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत करते डीएम शेखर आनंद व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। ग्लोबल परिवेश में पैक्सों का दायरा बढ़ाने की जरूरत है। पैक्सों में 50 से अधिक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। लेकिन, सिर्फ धान खरीदने को ही प्राथमिकता मिल रही है। यदि पैक्स अपना दायरा बढ़ाती है तो जिला प्रशासन और सरकार की ओर से भरूपुर मदद दी जायेगी। ये बाते डीएम शेखर आनंद ने बुधवार को सहकारिता विभाग के प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत करते हुए कहीं। शहर के बाइपास रोड में एक निजी सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में ...