बिहारशरीफ, अप्रैल 17 -- पावापुरी, निज संवाददाता। ग्लोबल पब्लिक स्कूल के सभी 34 विद्यार्थियों ने सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। परिणाम आते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई दी। निदेशक मुकेश कुमार ने कहा कि दसवीं बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण टर्निंग प्वायंट होता है। यहीं से बच्चे अपने भविष्य की दिशा तय करते हैं। प्राचार्य एसके सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष 25 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाए हैं। रोहित कुमार सर्वाधिक 93.2 प्रतिशत अंक ला स्कूल टॉपर बना है। यह भी पढ़ें- रिवाइज :सीबीएस परीक्षा: आयुषी प्रिया 98.6 फीसद अंक लाकर बनी स्कूल टॉपर दिव्या कुमारी 92 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे तो प्रियांशु कुम...