कानपुर, मई 18 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता वैश्विक पहचान बनाने वाले छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के शिक्षकों का नाम भी अब ग्लोबल सूची में शामिल हो गया है। साइरैंक ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर प्रकाशन एवं सिटेशन आधारित शैक्षणिक मेट्रिक्स के आधार पर शीर्ष पांच फीसदी शोधकर्ताओं की सूची जारी की गई है। इस श्रेणी में विवि के पांच शिक्षकों को भी शामिल किया गया है।विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटक्नोलॉजी की डॉ. अनुराधा कलानी, डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. राकेश कुमार शर्मा, डॉ. आलोक पांडेय और स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज के डॉ. प्रकाश चंद्र गुप्ता को इस श्रेणी में शामिल किया गया है। इस उपलब्धि पर विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने पांचों शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विवि के शोध एवं नवाचार को वैश्विक ...