रांची, फरवरी 25 -- रातू, प्रतिनिधि। शिवनगर पिर्रा स्थित ग्लोबल टेक स्कूल में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में स्कूल के छोटे बच्चों से लेकर उच्च वर्ग के विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, सरस्वती शिशु मंदिर काठीटांड़ के प्राचार्य अजय द्विवेदी और सुनील कुमार ने दीप जलाकर की। विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने पंच कोषात्मक विकास, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्मार्ट सड़क, नवीकरणीय ऊर्जा और वायु प्रदूषण से संबंधित अपने मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा बनाए गए इन मॉडलों को देखकर अभिभावक भी रोमांचित हुए बिना नहीं रह सके। ये मॉडल उनकी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को दर्शाते हैं। स्कूल के निदेशक डॉ डीएन सिंह ने कहा कि आज के वैज्ञानिक युग में विज्ञान और तकनीक एक-दूसरे के पूरक हैं, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.