नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- राजधानी जयपुर में बुधवार रात एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली, जहां शोक सभा महज श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रही, बल्कि वैश्विक राजनीति, भावनाओं और संदेशों का बड़ा मंच बन गई। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की याद में रामगढ़ मोड़ स्थित कर्बला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोग जुटे लेकिन इस भीड़ की गूंज सिर्फ जयपुर तक सीमित नहीं रही।शोक या शक्ति प्रदर्शन? सभा में उमड़ी भीड़ ने कई सवाल खड़े कर दिए। क्या यह केवल श्रद्धांजलि थी या फिर वैश्विक घटनाओं पर स्थानीय स्तर पर प्रतिक्रिया का एक बड़ा संकेत? जिस तरह से दूर-दराज जिलों से लोग पहुंचे, उसने इसे एक साधारण धार्मिक आयोजन से कहीं ज्यादा बना दिया।मंच से गूंजा 'ईरान कनेक्शन' राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंच से साफ शब्दों में कहा कि ईरान हमेशा भारत के साथ ...