सहारनपुर, अप्रैल 8 -- सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज के करियर काउंसलिंग सेल विभाग में मंगलवार को ग्लोबल ऑटोटेक, ग्रेटर नोएडा कंपनी की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के एचआर दुर्गेश पांडे और सीनियर ऑफिसर उजैर खान ने छात्रों को कंपनी की कार्यप्रणाली और अवसरों की जानकारी दी। आईएआईएसडी सेल की संयोजिका प्रो. ममता सिंघल ने छात्रों को इंटरव्यू प्रक्रिया और कंपनी से जुड़ी जानकारी विस्तार से समझाई। नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम और नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के अंतर्गत 12वीं और बीएससी के छात्रों के लिए 13,500 और 14,500 रुपये मासिक प्रशिक्षण राशि तय की गई है। ट्रेनिंग के बाद वेतन वृद्धि और कंपनी लाभों के साथ नियमित नियुक्ति के लिए कुल 19 छात्रों का चयन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...