रुद्रपुर, अप्रैल 1 -- पंतनगर, संवाददाता। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी, नोएडा कैंपस के सहयोग से 'ग्लोबल एमबीए: स्ट्रेटेजिक लीडरशिप फॉर अ डिजिटल वर्ल्ड' पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई। साथ ही 'मास्टर ऑफ सस्टेनेबल वाटर फ्यूचर्स' कोर्स भी शुरू किया गया। कॉलेज के कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रभावी नेतृत्व के लिए तैयार करना है। इसमें हॉकसबरी इंस्टीट्यूट फॉर द एनवायरनमेंट के निदेशक प्रो. मार्क टोजोलकर और ग्लोबल इनिशिएटिव्स एंड एंगेजमेंट की निदेशक डॉ. निशा रेखा सहित अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की सहभागिता रही। वक्ताओं ने कहा कि बदलते वैश्विक बाजार में पारंपरिक एमबीए अ...