बोकारो, सितम्बर 22 -- दी पेन्टिकॉस्टल असेम्बली स्कूल, बोकारो के ग्लोबल अचीवर्स कार्यक्रम के तहत 12 मेधावी विद्यार्थियों ने 15 सितंबर से सिंगापुर-मलेशिया की सात दिवसीय शैक्षणिक यात्रा की। दल का नेतृत्व कार्यकारी निदेशक डॉ. डैनियल माइकल प्रसाद व प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद ने किया। कक्षा 10वीं व 12वीं की सीबीएसई परीक्षा में 95 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से पूर्णतः प्रायोजित यह यात्रा कराई जाती है। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने सिंगापुर में मर्लियन परिसर व ज्वेल चांगी एयरपोर्ट के रेन वॉर्टेक्स का भ्रमण किया। मलेशिया में बाटू केव्स, जेंटिंग हाइलैंड्स, सनवे लैगून व पेट्रोनास ट्विन टावर्स सहित प्रमुख स्थलों का अवलोकन किया। डॉ. डैनियल माइकल प्रसाद ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैश्...