सहारनपुर, अगस्त 25 -- मिर्जापुर। ग्लोकल विश्वविद्यालय की फर्जी मार्कशीट तैयार करने के मामले में पुलिस ने पंजाब निवासी आरोपी राजेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विश्वविद्यालय की डीन रेशमा ताहिर की शिकायत पर सात नवंबर 2025 को मिर्जापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, ग्लोकल विश्वविद्यालय की फर्जी मार्कशीट तैयार किए जाने की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। नव नियुक्त थाना अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान चौकी इंचार्ज नरेश कुमार और पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राजेश पुत्र राममूर्ति निवासी रामशरण कॉलोनी, जिला गुरदासपुर (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास ...