दिलीप चतुर्वेदी, मई 5 -- अभिनय और ग्लैमर की दुनिया छोड़कर अभिनेत्री एना जयसिंघानी अब राधे रानी की भक्ति में डूब गई हैं। एना ने माया नगरी की चकाचौंध और ऐश-ओ-आराम की जिंदगी को छोड़कर वृंदावन वास कर लिया है। अब उनके हाथ में कंठी माला है और होठों पर राधा नाम जप। अब वह अभिनेत्री अन्ना जयसिंघानी से साध्वी एना परी हरिवंशी बन गई हैं। वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज से उन्होंने दीक्षा ले ली है। टीवी सीरियल 'देखा एक ख्वाब' से एना को लोकप्रियता मिली थी।सादे पकड़े माथे पर चंदन, छोड़ा प्याज-लहसुन संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने के और एना परी हरिवंशी बनने के बाद अब वे सादे कपड़ों में रहती हैं और माथे पर चंदन लगाती हैं। प्याज-लहसुन छोड़कर शुद्ध शाकाहारी बन गयी हैं। अब उनके हाथ में जपस्थली होती है, जिसकी माला पर उनकी अंगुलियां नाम जप करती रहती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.