ग्लेशियर से निकले युद्ध के गोला-बारूद
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- रोम। इटली के डोलोमाइट्स पहाड़ों में ग्लेशियर पिघलने से प्रथम विश्व युद्ध के समय के 250 विस्फोटक मिले हैं। ये गोला-बारूद 100 वर्ष से अधिक समय से बर्फ में दबे हुए थे। गर्मियों में कई पर्यटकों ने इन्हें देखा, जिसके बाद इतालवी सेना ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। सेना की विशेष टीम ने बमों को निकालकर निष्क्रिय किया। इनमें इतालवी तोप के गोले और फ्रांस में बने मोर्टार बम शामिल हैं। ये हथियार 1915 से 1918 के बीच इटली और ऑस्ट्रो-हंगेरियन सेना के बीच हुए युद्ध के समय के हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं और पुराने हथियार व सैनिकों के अवशेष सामने आ रहे हैं। इससे पहाड़ों पर जाना भी जोखिम भरा हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.