ग्लेशियरों से बदरीनाथ, माणा और हनुमान चट्टी में तबाही का खतरा, NGT का केंद्र को नोटिस
नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- मध्य हिमालय की ऊंची और खतरनाक ढलानों पर लटके अस्थिर ग्लेशियर अब बड़े खतरे के संकेत दे रहे हैं। एनजीटी ने इन ग्लेशियरों से उत्पन्न संभावित विनाशकारी हिमस्खलन और उससे निचले इलाकों में पैदा होने वाले जोखिमों को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार सहित कई अहम संस्थाओं से जवाब मांगा है। उपग्रह चित्रों और वैज्ञानिक अध्ययनों के आधार पर उत्तराखंड के माणा, बदरीनाथ और हनुमान चट्टी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों पर खतरा बताया गया है। एनजीटी एक अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले में सुनवाई कर रही थी। रिपोर्ट में अध्ययन का हवाला देते हुए पर्यावरणीय चिंताओं को उजागर किया गया था। इसमें कहा गया था कि मध्य हिमालय में पर्वतीय ढलानों पर लटके हुए अस्थिर ग्लेशियर विनाशकारी हिमस्खलन व निचले क्षेत्रों में आपदाओं का कारण बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.