नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- भारत बनाम न्यूजीलैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने फिर एक बार कमाल कर दिया। फिलिप्स ने इस मैच में भी फिफ्टी लगाई। यह सीरीज की उनकी तीसरी फिफ्टी है। इसी के साथ ग्लेन फिलिप्स भारत के खिलाफ एक टी20 सीरीज में तीन फिफ्टी लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। जी हां, उनसे पहले कोई कीवी बल्लेबाज भारत के खिलाफ ऐसा नहीं कर पाया। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो फिलिप्स से पहले ऐसा सिर्फ दो ही खिलाड़ियों ने किया है। वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने पिछली ही सीरीज में भारत के खिलाफ तीन 50 प्लस स्कोर बनाए थे, वहीं निकोलस पूरन ने यह कारनामा 2022 में किया था। यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने 23 गेंदों में भारत को हराया, क्र...