नई दिल्ली, फरवरी 26 -- न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका को 61 रनों से हराकर अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को मजबूत किया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के दौरान न्यूजीलैंड का दबदबा दिखा। पहले बैटिंग करते हुए कीवी टीम ने 168 रन बोर्ड पर लगाए, इसके बाद तीखी गेंदबाजी करते हुए मेजबान श्रीलंका को उन्होंने महज 107 के स्कोर पर ही रोक दिया। श्रीलंकाई पारी के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलिप्स ने नागिन डांस कर श्रीलंकाई फैंस को चिढ़ाया। यह भी पढ़ें- चेन्नई में भारत की भिड़ंत जिम्बाब्वे से, कौन मारेगा बाजी? देखें पिच रिपोर्ट यह घटना श्रीलंकाई पारी के 15वें ओवर की है। मिचेल सेंटनर के ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.