धनबाद, मार्च 15 -- विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया सह जोड़ापोखर अस्पताल से एक जागरूकता रैली निकाली गई। इसका नेतृत्व केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिहिर कुमार ने किया। रैली का उद्देश्य लोगों को ग्लूकोमा जैसी गंभीर आंखों की बीमारी के प्रति जागरूक करना था। रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रारंभ होकर पेट्रोल पंप, केके गेट, चासनाला मोड़ होते हुए पुनः स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आकर समाप्त हुई। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों और प्रशिक्षुओं ने लोगों को ग्लूकोमा के लक्षण, बचाव और समय पर इलाज के बारे में जानकारी दी गई। डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि यदि यह बीमारी एक बार बढ़ जाती है, तो खोई हुई रोशनी वापस आने की संभावना बहुत कम हो जाती है। इसलिए समय रहते जांच और उपचार बेहद जरूरी है। रैली में नेत्र सहायक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.