सीतापुर, मार्च 10 -- सीतापुर, संवाददाता। ग्लूकोमा के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार को सीतापुर आंख अस्पताल के द्वारा लालबाग तक जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कर्नल श्रीकांत वाईकर ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह गंभीर बीमारी है। यह बीमारी 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में ज्यादातर देखी जाती है। इससे बचाव के लिए समय समय पर जांच जरूर करवानी चाहिए। बताया कि सीतापुर आंख अस्पताल में प्रतिदिन 12 से तीन बजे तक निःशुल्क जांच की जाती है। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीपक कानडे, डॉ. मोनिका, डॉ. निधी, अमित सिंह, अजहर गाजी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.