गोरखपुर, अगस्त 9 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता जिले में ग्लूकोमा (समालबाई) के उपचार एवं आधुनिक प्रबंधन पर मेडिकल व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय रोल ऑफ लेजर एंड टिप्स ओंन मेडिकल मैनेजमेंट का ग्लूकोमा रहा। इसका आयोजन संगम सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल एवं गोरखपुर ऑप्थैलमिक एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं ग्लूकोमा विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार सिंह ने ग्लूकोमा के उपचार में लेजर की नवीनतम तकनीकों एवं उनके व्यावहारिक उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्लूकोमा के विभिन्न प्रकारों में लेजर इलाज की भूमिका, उचित मरीज के चयन तथा इलाज के आधुनिक विकल्पों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शशांक कुमार ने की।इस अवसर पर नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. वाई सिंह, संगम सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पि...