रांची, मार्च 9 -- रांची। विश्व ग्लूकोमा सप्ताह (9-14 मार्च) के अवसर पर सोमवार को रिम्स के नेत्र रोग विभाग ने जागरुकता रैली और कार्यक्रम आयोजित किया। विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि ग्लूकोमा (काला मोतिया) में आंखों का दबाव बढ़ने से ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचता है, जिससे स्थायी अंधापन हो सकता है। 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, शुगर-बीपी के मरीजों और स्टेरॉयड का उपयोग करने वालों को नियमित जांच की सलाह दी। कार्यक्रम में डॉ. दीपक लकड़ा, डॉ. साहिल प्रताप सहित कई चिकित्सक व छात्र शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...