फतेहपुर, मार्च 16 -- बिंदकी। तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) गुट की बैठक आयोजित कर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद यूनियन पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी को आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। बैठक में तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह गौतम उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि चौडगरा कस्बे की ग्लूकोज फैक्ट्री से निकलने वाला दूषित पानी क्षेत्र की खेती और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने मांग की कि फैक्ट्री से निकलने वाले पानी को फिल्टर करने के बाद ही बाहर छोड़ा जाए। इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक और बैंक आफ इंडिया के अधिकारियों को बुलाकर किसानों को सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.