रांची, अगस्त 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने चाईबासा सदर अस्पताल में ब्लड ग्लूकोज टेस्ट स्ट्रिप की खरीद को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि बाजार में करीब 3.40 रुपये कीमत वाली स्ट्रिप को 14.11 रुपये प्रति स्ट्रिप की दर से खरीदा गया। उनके अनुसार, छह लाख स्ट्रिप की खरीद में बाजार मूल्य की तुलना में करीब 60 लाख रुपये अधिक खर्च हुए। अजय साह ने कहा कि यदि ये आंकड़े सही हैं तो यह सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से खरीद की दर और प्रक्रिया को स्पष्ट करने की मांग की। उनका कहना है कि मरीजों से जुड़े स्वास्थ्य तंत्र में किसी भी तरह की कथित वित्तीय अनियमितता की निष्पक्ष जांच जरूरी है।भाजपा प्रवक्ता ने चाईबासा सदर अस्पताल की खरीद से संबंधित टेंडर...